Select Menu

Random Posts

Powered by Blogger.

Your Leading Resource For Meditation

Rajasthan Royal

you may like it

Circle Gallery

" });

Virat kohli

south africa

HipHop

Advertisment


 

 दूसरा टेस्ट भी ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट से जीता
          ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में आज भारत को चार विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। भारत के 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारतीय बल्लेबाजों की उछाल भरी पिच पर कमजोरी एक बार फिर उजागर हुई भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन हार गया। 
         दिन की शुरुआत एक विकेट पर 71 रन से करने वाले भारत की दूसरी पारी 224 रन पर सिमट गई। चोटिल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने जुझारू पारी खेलते हुए 81 रन बनाए। वह छठा विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे थे।       
         भारत के 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर (6) और शेन वॉटसन (0) का विकेट गंवाने के बाद चाय तक दो विकेट पर 25 रन बनाए। दोनों विकेट इशांत शर्मा के खाते में गए। चाय के समय क्रिस रोजर्स 15 जबकि कप्तान स्टीवन स्मिथ दो रन बनाकर खेल रहे थे। 
        इससे पहले लंच के बाद धवन कलाई की चोट के बावजूद खेलने उतरे और अर्धशतक बनाया। उन्होंने 49वें ओवर में 101 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। धवन ने उमेश यादव (42 गेंद में 30 रन, दो चौके, दो छक्के) के साथ आठवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 

       धवन हालांकि 81 रन बनाने के बाद पारी के 60वें ओवर में नेथन लायन (33 रन पर दो विकेट) की गेंद पर पगबाधा हो गए। उन्होंने 145 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके मारे। लायन ने वरुण एरॉन (03) को भी जॉश हेज़लवुड के हाथों कैच कराया जबकि मिशेल जॉनसन (61 रन पर चार विकेट) ने यादव को विकेटकीपर ब्रेड हैडिन के हाथों कैच कराके भारत की पारी का अंत किया। 
       इससे पहले सुबह के सत्र में भारत की शुरुआत खराब रही। टीम एक विकेट पर 71 रन से आगे खेलने उतरी और जल्द ही उसका स्कोर पांच विकेट पर 87 रन हो गया। धवन को खेल की शुरुआत से पूर्व नेट पर बल्लेबाजी करने के दौरान कलाई में गेंद लगी जिससे वह खेलने नहीं उतर पाए। विराट कोहली (01) के बायें हाथ में भी चोट लगी लेकिन इसके बावजूद वह चेतेश्वर पुजारा के साथ खेलने उतरे।  
      जॉनसन ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करते हुए 11 गेंद में 10 रन के भीतर तीन विकेट चटकाए। सबसे पहले कोहली ने पारी के 27वें ओवर में जॉनसन की गेंद को विकेटों पर खेला। आठ गेंद बाद 29वें ओवर में जॉनसन ने अजिंक्य रहाणे (10) को बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच कराया जबकि दो गेंद बाद रोहित शर्मा (00) विकेटकीपर हैडिन को कैच दे बैठे।        
      अगले ही ओवर में हेज़लवुड (74 रन पर दो विकेट) ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (0) को पगबाधा आउट करके भारत की मुशकिलें बढ़ा दी। भारत ने सुबह सिर्फ 16 रन के भीतर चार विकेट गंवाए। रविचंद्रन अश्विन (19) और पुजारा ने कुछ देर विकेटों के पतन पर विराम लगाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 30 रन जोड़े।        मिशेल स्टार्क (27 रन पर दो विकेट) ने अश्विन को विकेट के पीछे कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। धवन इसके बाद कलाई पर पट्टी बांधकर और पेन किलर इंजेक्शन लगाकर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने पुजारा के साथ 26 रन और जोड़े लेकिन हेज़लवुड ने पुजारा को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया। पुजारा ने 93 गेंद में सात चौकों की मदद से 43 रन बनाए।
- - -


                  ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा कि उनकी टीम मंगलवार से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में आक्रामक क्रिकेट खेलने और भारत को दर्द देने के लिए तैयार रहेगी।   पिछला सप्ताह टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था लेकिन  टीम पहले की तरह ही आक्रामक अंदाज में क्रिकेट खेलेगी और पिछले साल भारत से मिली 0-4 से हार का बदला चुकता करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जब हम आक्रामक होते हैं तो शानदार क्रिकेट खेलते हैं। मैं जब से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से जुड़ा हूं तब से मैंने यह देखा है। हम बैट और बॉल से आक्रामकता दिखाएंगे। खासकर जिस तरह से पिछली एशेज सीरीज के दौरान हमने बोलिंग में आक्रामकता दिखायी थी उसे जारी रखेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है क्योंकि तभी हम अपना शानदार प्रदर्शन करते हैं।'
                        हमें भारतीयों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने अपनी घरेलू परिस्थितियों में हमें करारी शिकस्त दी और अब हमें उन्हें अपनी परिस्थितियों में कड़ा सबक सिखाना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी शुरुआत अच्छी रहे। हमें आखिर तक मजबूत बने रहकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हम उन्हें वही दर्द दें जो हमें भारत में मिला था। भारत ने अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराया था। इससे पहले 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को अपनी धरती पर इसी अंतर से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार से प्रैक्टिस शुरू की है। उसके खिलाड़ी अब भी अपने साथी ह्यूज की मौत से नहीं उबरे हैं जिनकी 24 नवंबर को शैफील्ड शील्ड मैच के दौरान फास्ट बोलर सीन एबट का बाउंसर लगने के दो दिन बाद मौत हो गई थी।

                     मानसिक रूप से मैं धीरे-धीरे क्रिकेट की तरफ  लौट रहा हूं। शारीरिक तौर पर मैं तैयार हूं। इसमें संदेह नहीं कि मानसिक रूप से पिछले दो दिन मेरे करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दिन थे। मैं उस समय एससीजी पर था। उसके बाद जो कुछ हुआ उसे देखकर वास्तव में यह मानसिक तौर पर चुनौतीपूर्ण समय था। लेकिन मैं मंगलवार के लिए पूरी तरह से तैयार रहूंगा।'
ह्यूज जब बाउंसर से चोटिल हुए तब वॉटसन के अलावा ब्रैड हैडिन, नाथन लियोन और डेविड वॉर्नर भी मैदान पर मौजूद थे। ह्यूज की मौत के बाद पूरा ऑस्ट्रेलिया शोक में डूब गया और उसके कारण टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम दोबारा तैयार किया गया। इस वजह से पहला टेस्ट  ब्रिस्बेन के बजाय एडिलेड में करवाने का फैसला किया गया।
                   मैं जानता हूं कि इससे पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई क्योंकि आप खेलना पसंद करते हैं और आप इस दौरान अपने साथी खिलाड़ी को नहीं गंवाना चाहते।' वॉटसन से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के सभी टॉप खिलाड़ी इस मैच में खेलेंगे, 'हां मुझे विश्वास है। सभी अच्छी तरह से उबर हरे हैं। कुछ खिलाडी अन्य की तुलना में अधिक प्रभावित हैं। लेकिन हर सेशन के बाद आप देख सकते हैं कि हर खिलाड़ी लय में लौट रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम गुरुवार को एकजुट हुई और शुक्रवार से उसने टेस्ट मैच के लिए तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद उसने लगातार गंभीर प्रैक्टिस की। कैप्टन माइकल क्लार्क के भी पहले टेस्ट मैच में खेलने की संभावना है क्योंकि हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर गए हैं और उन्होंने सभी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया।   more >>


- - -